Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी तैयार नहीं हुई मार्केट

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं आज रेडक्रॉस भवन में पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ निकाले गए। इसके लिए 410 के करीब आवेदकों ने पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए आवेदन किए। वहीं, 410 आवेदकों में से 20 कारोबारियों के नाम लक्की ड्रॉ से निकाले गए। इसी के साथ 2 एक्सट्रा ड्रॉ निकाले गए।

एडीसी अमनिंदर कौर ने कहा कि यह 2 अतिरिक्त ड्रॉ इसलिए निकाले गए है, कि अगर 20 आवेदकों में से किसी का लाइसेंस रद्द होता है तो उनकी जगह इन 2 आवेदकों को मिल सकता है। प्रशासन ने व्यापारियों के लाइसेंस जारी कर दिए। साथ ही सभी को निर्धारित नियमों और सुरक्षा नियम के पालन करने के आदेश दिए। हर दुकान के बाहर रेत की बाल्टियां, पानी की टंकियां और अग्निशमन की मूलभूत सुविधाएं रखना अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना के समय तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं पटाखा मार्केट के प्रधान विकास भंडारी ने कहा कि अभी तक दुकानें तैयार नहीं हो पाई। दरअसल, सरपंच द्वारा कोर्ट में याचिका दायर होने पर 6 दिन खराब हो गए थे। हालांकि आपसी सहमति के बाद समझौता हो गया था और कोर्ट से केस वापिस ले लिया गया था।

उन्होंने कहा कि इस बार भी रिकवरी करना मुश्किल है। दरसअल, पिछले साल भी रिकवरी नहीं हो पाई थी। वहीं अभी भी बाजार में पटाखा बिकने और पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। ऐसे में अब भी 3 से 4 दिन ही पटाखा लगाने के लिए बचे है। उन्होंने आरोप लगाए है कि डीसी की ओर से पटाखा लगाने के लिए जगह नहीं मिलने को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछली दोनों बार कारोबारियों ने प्राइवेट जगह ढूंढी थी। हालांकि पिछली बार 3 एकड़ जगह पर पार्किंग की दिक्कत का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद इस बार 13 एकड़ जगह पर पटाखे लगाए जा रहे है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों...

Jalandhar News: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, देखें वीडियो

दिनेश औलख से मिलकर हनी सिंह से छलके आंसू जालंधर,...

नायाब सैनी बोले- राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती, लेकिन हम सभी जनता के प्रतिनिधि, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती...

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन...

Jalandhar News: भतीजे के निधन पर दुबई से औलख के घर पहुंचे Yo Yo Honey Singh, देखें वीडियो

दिनेश औलख से मिलकर हनी सिंह से छलके आंसू जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की...

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री और लहरागागा से विधायक श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज घोषणा की कि...