गायक कुलविंदर बिल्ला और अदाकार रवनीत सिंह ने भी किया दुख जाहिर
जालंधरः बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में मारे गए स्पीड रिकॉर्ड के बेटे विदित और पप्पी स्वीट्स शॉप के बेटे आरव की मौत हो गई थी। बीते दिन आरव का अतिंम संस्कार कर दिया गया। वहीं दिवित का मंगलवार को मॉडल टाउन शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद मशहूर रैपर यो-यो- हनी सिंह, जैजी बी सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दुख सांझा किया। वहीं गिप्पी ग्रेवाल, शहनाज सहित कई कलाकार घर पर दुख सांझा करने पहुंचे।
आज पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला, अदाकार रवनीत सिंह, और हार्बी संघा विदित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान हार्बी संघा ने कहा कि दिनेश भाई ने दिल के बहुत सच्चे बंदे है। उन्होंने नम आंखों से बताया कि आज उनकी पूरी जिंदगी उजड़ गई है। वहीं उन्होंने सरकार पर भी नराजगी जाहिर की। उन्होंने सरकार से अपील की कि हाईवे पर नगर निगम की जो ट्रॉली खड़ी होती है, वह गलत है। ट्रॉली पर रिफलेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगे होते तो ये हादसा टल सकता था। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वह हाईवे पर खड़ी ट्रालियों पर नजर रखे।
वहीं उन्होंने हादसे में बचे तीन युवकों की हालत ठीक होने पर भगवान का शुक्र अदा किया। साथ कहा कि हमारे पर माड़ा समय था, हमारे बच्चे चले गए। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपील की कि वह साफ-सुथरा सड़क प्रदान करें। इस दौरान वह पत्रकारों के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा कि घर पर जवान बच्चा हो और उसका ऐसे चले जाना पिता पर क्या बीते गई।
साथ ही उन्होंने कहा कि सिस्टम को लेकर धरने लगाए। साथ ही बताया कि दिवित घायल था, जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल वालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने तूड़ी वाले ट्रकों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने भगवान से पिता को बल बख्शने की प्रार्थना की।
