चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। ऐसे में आप पार्टी छोड़ने वाले 3 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। जिमने चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुवंर विजय प्रताप सिंह शामिल है। बता दें कि आज ही कुवंर विजय प्रताप ने आप पार्टी से इस्तीफा दिया था। वहीं एक दिन पहले जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद पंजाब प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में आज तीनों विधायक भाजपा में शामिल हुए।
तीनों विधायकों को भाजपा के दिल्ली दफ्तर में पार्टी में शामिल किया गया है। दरअसल, पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं आप पार्टी का कहना है कि उनके द्वारा हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिसके बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।
