चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमाई गई है। बीते दिन ही आप पार्टी के दो विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दिया था। वहीं आज कुवंर विजय प्रताप ने इस्तीफा दे दिया है।दूसरी ओर आप पार्टी भी एक्शन मोड में आ गई। आप पार्टी हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता करने की कोशिश करेंगी।
ऐसे में आम आदमी पार्टी दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। जिस के बाद दोनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। ऐसे में जल्द कुवंर विजय प्रताप के खिलाफ भी पार्टी एक्शन ले सकती है।
