Hocky Champion Trophy 2026
Unaसरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर करवाया गया कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पंडोगा स्थित दूधसागर नेशनल के दुग्ध अवशीतन केंद्र पर एक विशाल एवं गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह विशेष कार्यक्रम सरदार पटेल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (SPCDF) तथा दूधसागर नेशनल मेहसाणा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (अमूल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों दुग्ध उत्पादक, पशुपालक और स्थानीय किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के डिजिटल हस्तांतरण का सीधा (वर्चुअल) प्रसारण रहा। परिसर में लगाई गई बड़ी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित किसानों ने इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव देखा। डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में पहुंची इस वित्तीय सहायता से किसानों को खाद, बीज, सिंचाई एवं पशु चारे जैसी त्वरित कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सहकारिता की ताकत से परिचित कराया गया और कृषि सुधार, पशुधन बीमा व डेयरी विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिमाचल जोन के ग्रुप हेड भरत भाई चौधरी ने कहा कि “सहकारिता ही ग्रामीण भारत की असली ताकत है। अमूल हमेशा किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।” इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं दुग्ध अवशीतन केंद्र के प्रभारी प्रदीप चौधरी* ने कहा कि किसानों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रदीप चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों, किसान भाइयों एवं दुग्ध उत्पादकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में फील्ड सुपरवाइजर *विक्रम भाई पटेल*, फील्ड इंचार्ज *जतिन मालही*, फील्ड सुपरवाइजर *शुभम धीमान, अनिकेत चौधरी, अभिनंदन* सहित क्षेत्र की सभी दुग्ध समितियों के सचिव, प्रधान व सैकड़ों दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध माइनिंग पर 1,845 FIR दर्ज: मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर 1,845 FIR दर्ज: मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मंत्री बरिन्दर...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत शून्य-शुल्क का लाभ उठाने के लिए यूके के कारोबारों...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत जालंधर जिला प्रशासन द्वारा...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित...