Hocky Champion Trophy 2026
Una24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का भी किया शिलान्यास, 5 हजार...

24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का भी किया शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगी सुविधा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 36 करोड़ 5 लाख 62 हजार रुपये की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आठ योजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। लोकार्पित आठों योजनाओं से कुल 205 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं 24.10 करोड़ से बनने वाली टाहलीवाल की सीवरेज योजना से करीब पांच हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा। उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल नगर की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही तीन करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये की लागत से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के हेरिटेज ढांचे के संरक्षण कार्य , नए पंप हाउस के निर्माण, चारदीवारी तथा जल शक्ति विभाग की योजना परिसर में नाली निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने गोंदपुर जयचंद के बेहली में एक करोड़ 10 लाख रुपये, अपर क्षेत्र में एक करोड़ 24 लाख रुपये, नंगल कलां में एक करोड़ 25 लाख रुपये, बिलना में एक करोड़ चार लाख रुपये तथा अजौली में एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पांचों योजनाओं से 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट एक करोड़ सात लाख 89 हजार रुपये तथा खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 90 लाख रुपये की लागत से किए गए कार्यों का भी लोकार्पण किया। इन तीनों कार्यों से क्रमशः 26, 30 और 25 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। –उप मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक लाजपत राय वाटर वर्क्स परिसर का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल स्थित वर्ष 1949 में स्थापित ऐतिहासिक लाजपत राय वाटर वर्क्स परिसर का भी निरीक्षण किया।

इस ऐतिहासिक जलापूर्ति योजना को वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पुराने पंप हाउस, विंटेज पंपिंग मशीनरी और तत्कालीन जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी तकनीकी विरासत का पुनर्संरक्षण कर उसे संरक्षित एवं प्रदर्शित किया जाएगा। योजना के ऐतिहासिक ढांचे के संरक्षण कार्य, नए पंप हाउस, चारदीवारी और परिसर में नाली निर्माण के कार्यों पर 3 करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला व सुलिंदर पाल कौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, कांगड़ के प्रधान विनोद बिट्टू, लोअर पंजावर के प्रधान प्रमोद कुमार, पालकवाह की प्रधान अंजना कुमारी, भैणी खड्ड की प्रधान वंदना देवी, अप्पर खड्ड की प्रधान उर्मिला देवी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हिमकैप्स के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, हरोली की पूर्व प्रधान रमन कुमारी, मुख्य अभियंता रोहित दूबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा और हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल सहित अन्य पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया जागरूक ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा संचालित सुरक्षित बचपन...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी...

आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला ऊना में ‘आपदा रक्षक मोबाइल ऐप’ एवं ‘व्हेयर टू प्लांट बॉट’ पर आनलाईन प्रशिक्षण आयोजित

ऊना: जिला ऊना में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों...