Hocky Champion Trophy 2026
Nationalकरवाचौथ न रखने पर गुस्से में पहुंचा पति थाने में, पत्नी की...

करवाचौथ न रखने पर गुस्से में पहुंचा पति थाने में, पत्नी की नीयत पर उठाए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से करवा चौथ को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी के व्रत नहीं रखने से इतना नाराज हो गया कि उसने पुलिस थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दे दी। पति की मांग है कि पत्नी भले ही पूरे दिन व्रत न रखे, लेकिन रात में चांद देखकर उसकी लंबी उम्र की कामना जरूर करे। मामला बदरवास थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव का है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय बारेलाल आदिवासी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी पत्नी मिथिलेश आदिवासी की शिकायत की है।

चांद देखकर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना बारेलाल का कहना है कि उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही है। उसने पत्नी से कहा कि अगर वह पूरे दिन भूखी-प्यासी नहीं रहना चाहती, तो कम से कम रात में चांद देखकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर दे। हालांकि, पत्नी ने उसकी इस बात को भी मानने से इनकार कर दिया। पति ने अपनी शिकायत में पत्नी पर बेवफाई करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी उसके लिए कोई मंगलकामना नहीं करती और उसके व्यवहार से उसे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। उसने पत्नी की नीयत पर भी सवाल उठाए हैं। पूजा नहीं की तो दे देगा तलाक पुलिस को दिए आवेदन में बारेलाल ने साफ कहा है कि अगर इस बार उसकी पत्नी ने करवा चौथ पर चांद देखकर उसकी लंबी उम्र की दुआ नहीं मांगी, तो वह उसे तलाक दे देगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार...

Punjab News: घनी आबादी में आग लगने से AC ब्लास्ट, गिरी छत, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन और चैरिटेबल...

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA सहित अन्य फैसलों को मंजूरी, देखें वीडियो

479 परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता अमृतसरः शिरोमणि...

Hrithik Roshan ने फैंस को दी जिंदगी की सीख, पोस्ट के साथ शेयर किया Positive मैसेज

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से...

Punjab News: घनी आबादी में आग लगने से AC ब्लास्ट, गिरी छत, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी मस्जिद हबीब की ऊपरी मंजिल में आग लग गई।...

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर ज़िला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA सहित अन्य फैसलों को मंजूरी, देखें वीडियो

479 परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक बैठक आज यहां तेजा...