Hocky Champion Trophy 2026
NationalBJP के सीनियर नेता R.K Sinha का निधन, लंबे समय से चल...

BJP के सीनियर नेता R.K Sinha का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का आज निधन हो गया। आरके सिन्हा का निधन नोएडा में हुआ। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद आरके सिन्हा लंबे समय तक कोमा में भी रहे ऐसे में आज उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आरके सिन्हा ने करीबन 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

आरके सिन्हा जनसंघ से लेकर बीजेपी के संस्थापक सदस्य थे। वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवणी के बहुत ही करीबी माने जाते थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को नोएडा से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र में स्थित अन्नपूर्णा भवन में उनका अंतिम संस्कार होगा।

SIS Group के थे फाउंडर

आरके सिन्हा बीजेपी के दिग्गज नेता होने के साथ-साथ SIS ग्रूप के संस्थापक भी थे। उनका संसदीय सफर साल 2014 में शुरु हुआ था। वो 2020 तक राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा आरके सिन्हा. एशिया पैसिफिक एरिया की प्रमुख सुरक्षा और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी SIS ग्रूप के फाउंडर और चेयरमैन भी थे।

परिवार ने दी जानकारी

उनके निधन पर परिवार का भी बयान आया है। परिवार ने कहा कि – ‘अत्यंत दुखी मन से आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि हम सभी के अभिभावक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्यसभा सांसद, SIS ग्रूप के संस्थापक माननीय डॉ. आरके सिन्हा का आज नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि जहां भी है। वहीं से श्रद्धेय साहब की पुण्यात्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें’।

जेडीयू ने शेयर किया पोस्ट

वहीं जेडीयू ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘बीजेपी के सीनियर नेता, SIS के संस्थापक और पूर्व सासंद आरके सिन्हा के निधन की खबर बहुत ही दुखद और पीड़ादायक है। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बहुत ही अपूरणीय क्षति है। जेडीयू परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और विनम्र नमन’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार...

Punjab News: घनी आबादी में आग लगने से AC ब्लास्ट, गिरी छत, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन और चैरिटेबल...

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA सहित अन्य फैसलों को मंजूरी, देखें वीडियो

479 परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता अमृतसरः शिरोमणि...

Hrithik Roshan ने फैंस को दी जिंदगी की सीख, पोस्ट के साथ शेयर किया Positive मैसेज

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों...

उप-मुख्य सचेतक ने दूध प्रोत्साहन राशि में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार द्वारा दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से...

Punjab News: घनी आबादी में आग लगने से AC ब्लास्ट, गिरी छत, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी मस्जिद हबीब की ऊपरी मंजिल में आग लग गई।...

CM Sukhu ने वर्चुअल माध्यम से नौहराधार सीएचसी भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर ज़िला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के...

Punjab News: SGPC की बैठक में DA सहित अन्य फैसलों को मंजूरी, देखें वीडियो

479 परिवारों को मिलेगी वित्तीय सहायता अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक बैठक आज यहां तेजा...