चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में पांच करोड़ रुपए की राशि से विभिन्न विकास कार्य होंगे जिनसे जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस राशि से वार्डों में गलियां, नालियां, स्ट्रॉम वॉटर लाइन, शौचालयों की चार दीवारी, ओपन जिम एवं अन्य जनहित के कार्य होंगे।
विज ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत वार्डों में कार्य होंगे जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस राशि से होने वाले विकास कार्यों को जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि जनता को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किए जाए तथा नगर पार्षद इन कार्यों पर निगरानी भी रखें।
