Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने के लिए करीब 8,000 पदों पर नई भर्तियों का विज्ञापन भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ा रहा है।

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा के आयोजन की तैयारियों के तहत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने अपनी टीम के साथ पंचकूला जिले के कालका-पिंजौर क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया शीघ्र ही पंचकूला जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।

हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आगामी परीक्षा के लिए पूरी गंभीरता और लगन के साथ तैयारी करें। साथ ही, भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। आयोग की ओर से आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

विकास को मिली रफ्तार, अम्बाला छावनी के कई वार्डों में विकास कार्यों हेतु पांच करोड़ की राशि जारी

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी नगर परिषद के अलग-अलग...

राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा...