Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtस्वच्छ एवं सतत शहरी विकास के लिए जन भागीदारी जरुरी है :...

स्वच्छ एवं सतत शहरी विकास के लिए जन भागीदारी जरुरी है : विक्रमादित्य सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शहरी विकास विभाग और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना ‘सर्कुलर भारत’ के तहत आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की क्षमता बढ़ाना तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी और पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती कचरे की समस्या के समाधान के लिए जनभागीदारी, प्रभावी जन-जागरूकता और कचरे के स्रोत पर पृथक्करण आवश्यक है। किसी भी योजना की सफलता तभी सुनिश्चित होती है, जब जमीनी स्तर पर उससे जुड़े सभी हितधारक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने तथा घरों और समुदायों में व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की आदत विकसित करने पर बल दिया।

निदेशक, शहरी विकास, नीरज कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों के नेतृत्व एवं संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करना, अपशिष्ट प्रबंधन के व्यावहारिक समाधानों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, परिवहन एवं प्रसंस्करण, व्यवहार परिवर्तन, संसाधनों की पुनर्प्राप्ति और पुनर्चक्रण तथा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

चंडीगढ़: पंजाब को देश के ‘अन्न भंडार’ से वैश्विक...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा...

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए CM का आभार किया व्यक्त

शिमला: राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि...