Hocky Champion Trophy 2026
Unaमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव संबंधी हुई तैयारियां तेज

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव संबंधी हुई तैयारियां तेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

22 से 24 नवंबर तक अंब के मेला मैदान में होगा महोत्सव

ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय अंब के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक उपमंडल अंब के मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 22 नवंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो एसडीएम कार्यालय अंब तक पहुंचेगी। महोत्सव के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।

जतिन लाल ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, लोक-संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम है। पिछले वर्ष 14 से 16 नवंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी मिली थी। इस वर्ष भी आयोजन को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 12 और 13 नवंबर को होंगे कलाकारों के ऑडिशन उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 नवंबर को महाराणा प्रताप कॉलेज, अंब में आयोजित किए जाएंगे। नामी कलाकारों तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आवेदन ई-मेल matashrichintpurnimahotsav@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने संबंधित विभागों को महोत्सव से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न विभागों की टीमें गठित की जाएंगी, ताकि आपसी समन्वय से सभी प्रबंध सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें। बैठक में बीडीसी चेयरमैन शारदा देवी, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अनिल पटियाल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

चंडीगढ़: पंजाब को देश के ‘अन्न भंडार’ से वैश्विक...

हिम्मत सिंह के निर्देश पर CET स्टेज-2 परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि करीब 14 हजार पदों पर भर्ती...

आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी...

पराली प्रबंधन को लेकर सरकार गंभीर, किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मशीनें

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने करनाल में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा...

सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए CM का आभार किया व्यक्त

शिमला: राज्य सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष अरुणा महाजन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि...