गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए 2 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जोगा सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि 3 संदिग्ध नौजवान बाइक पर सवार होकर घूम रहे है। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी दाना मंडी में छिप गए और वहां पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान मंडी में नौजवानों की मदद से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि एक आरोपी की तालाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए मंडी की छतों पर चढ़ गई और तीसरे आरोपी की काफी देर तक तालाश की गई। इस दौरान ट्रैक्टर की मदद से झाड़ियों में भी आरोपी की तालाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। भारी संख्या में लोग मुठभेड़ को लेकर एकत्रित हो गए।
