मोहालीः डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर गौशाला में बीती रात महीने के भीतर दूसरी बार चोरी करके प्रशासन की प्रबंध की पोल खोली दी है। मंदिर में सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि देर रात चोर मंदिर का गेट फांद कर अंदर घुसते है। जिसके बाद आरोपी मंदिर के अंदर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
पिछले दिनों हुई चोरी में आरोपी दानपात्र उठाकर ले गए थे, जिसमें करीब 4 साल का पेटी में दान पड़ा था। अब फिर चोर मंदिर से दानपात्र और कीमती सामान चुराकर ले गए। पिछली हुई चोरी में भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी, जिससे अब फिर हुई चोरी से मंदिर प्रबंधक कमेटी भड़क गई। वहीं मंदिर एवं गौशाला के मुख्य प्रबंधक केवल गर्ग ने भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की। इस दौरान मंदिर में मौजूद रविंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम कमेटी डेराबस्सी प्रधान होने के नाते उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया और ग्रामीणों ने मंदिर के सेवादारों, श्रद्धालुओं ने मिलकर इस संघर्ष में साथ देने की घोषणा की। उन्होंने चेतावनी दी कि शाम तक आरोपियों का पता नहीं लगाया जाता तो सुबह कमेटी डीएसपी के दफ्तर बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।
मामले को बढ़ता देख मौके पर डीएसपी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें गठित कर दी है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
