मोहालीः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में 2 छात्रों के घायल होने की सूचना है। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में हुई। कमरे में पंखा चलाने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस झड़प और मारपीट में 2 छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद हॉस्टल में रात को अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
