Haryana Govtहरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उसी पद और उसी स्टेशन पर तैनात न रखा जाए, जो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए हैं और जमानत पर रिहा हैं।

सर्तकता विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण संबंधित क्षेत्राधिकार से दूर किसी अन्य स्टेशन पर किया जाएगा। जहां तक संभव हो, उन्हें आसपास के सीमावर्ती जिलों से भी बाहर तैनात किया जाएगा, ताकि शिकायतकर्ता और गवाहों पर किसी प्रकार का अनुचित प्रभाव न पड़े तथा मुकदमे की सुनवाई निष्पक्ष रूप से हो सके। जिला कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मामले में उन्हें उसी जिले के भीतर किसी अन्य दूरस्थ स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि ट्रैप मामलों में रंगे हाथों पकड़े जाने और जमानत पर रिहा होने के बाद भी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उसी स्टेशन पर तैनात रहते हैं, जहां उनके मामलों की सुनवाई चल रही होती है। इससे शिकायतकर्ता और अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित करने, डराने या उन पर दबाव डालने की आशंका रहती है, जिससे न्यायिक कार्यवाही की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 8 प्रस्ताव

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने आज अपने 13वें सत्र के...

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

कुलतार सिंह संधवां ने 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां...

Punjab News: 14 साल की लड़की ने चुन्नी से फंदा लगाकर की खुदकशी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गुरु नानक नगर इलाके से एक...

पंजाब विधानसभा ने कांग्रेस और अकाली दल द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं वापस लेने की धमकियों को खारिज किया

चंडीगढ़: राज्य भर के लाखों परिवारों के सामाजिक-आर्थिक अधिकारों...

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किए 8 प्रस्ताव

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने आज अपने 13वें सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से आठ प्रस्ताव पारित किए। पारित किए...

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की...

कुलतार सिंह संधवां ने 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा 22 अक्टूबर, 2026 को पुनः बुलाये गए 16वीं पंजाब...

Punjab News: 14 साल की लड़की ने चुन्नी से फंदा लगाकर की खुदकशी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गुरु नानक नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां नरेश के वेहड़े में...