झारखंडः जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान झारखंड के मुरी इलाके के पास उनके लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ है। इस घटना से जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
आपकों बतादें कि यात्रा के दौरान रांची और मुरी जंक्शन के बीच वे अचानक अपनी सीट से लापता हो गए। संपर्क न होने पर परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान शुरू किया।लेकिन देवपालिक कहीं नहीं मिला।
ट्रेन आगे बढ़ी और करीब 4:30 बजे बोकारो पहुंची। रेल मदद में शिकायत की गई. वहां भी टीम ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आज मुरी जंगल में देवपालिक का शव मिला है, शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। देवपालिक गुप्ता यूपी के रहने वाले थे। पुलिस ने गुप्ता के साथ गए दोनों दोस्त को डिटेन किया है और पूछताछ कर रही है।