NationalBanana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Banana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेवोरा सेलिब्रेशन होटल एंड बैंक्वेट हॉल साइट 4 में स्थित ‘बनाना ट्री होटल’ में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग होटल के 5वें तल पर बने बैंक्वेट हॉल से शुरू हुई और ऊपर की ओर फैलने लगी। इस घटना को लेकर होटल के कर्मियो में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां और वैशाली फायर स्टेशन से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मियों ने होटल के अंदर मौजूद सभी 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर गाड़ियों के साथ बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए वैशाली फायर स्टेशन से एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी भेजा गया। टीम ने आग को रोकने के लिए तुरंत होटल के आंतरिक अग्निशमन सिस्टम का इस्तेमाल किया। दमकलकर्मियों ने दो होज़ (पानी के पाइप) लगाए और आग को और अधिक फैलने से रोक दिया, जिससे स्थिति को काबू में लाने में मदद मिली। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय होटल के 12 कमरों में लगभग 20 लोग मौजूद थे। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद चंडीगढ़ः वाहन...

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों,...

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव बरामद

झारखंडः जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता...

नायक समाज को SC का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र के विधायक...

Punjab News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद चंडीगढ़ः वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनीमाजरा थाना पुलिस को...

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की अपील की

चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के ‘सर्वजन के कल्याण’ के संदेश को प्रमुखता देते हुए पंजाब के शिक्षा...

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों, महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगामी...

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव बरामद

झारखंडः जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मुरी जंक्शन के पास जंगलों से बरामद हुआ...