LudhianaPunjab News: LIG फ्लैट में तस्करों पर की Raid को लेकर ACP...

Punjab News: LIG फ्लैट में तस्करों पर की Raid को लेकर ACP ने किए खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 32 समराला चौक के पास एलआईजी फ्लैट पर एंटी नारकोटिक्स की टीम ने दबिश दी। जहां पुलिस ने महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एलआईजी फ्लैट, गुरु अर्जन देव नगर, लुधियाना की निवासी नीलम रानी उर्फ नीलम प्रेसवाली नशा तस्कर है।

वह ग्राहकों को अपने घर बुलाकर हेरोइन बेचती है। ऐसे में अगर नीलम रानी के घर रेड की जाए तो उसके सहित 5 से 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद टीम ने फ्लैट में रेड की और जांच के दौरान घर से लोग चिट्टा पीते मिले। अधिकारी के अनुसार महिला पर पहले से मामले दर्ज है।

वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ज्योति निवासी शनिदेव मंदिर ताजपुर रोड, लुधियाना, अजय कुमार निवासी गुरु अर्जन देव नगर, लुधियाना, अमित कपूर निवासी सलेम तबरी, लुधियाना, इंद्रजीत सिंह निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर, लुधियाना, गौरव निवासी गली नं. 1, जमालपुर, लुधियाना, जसविंदर सिंह निवासी निची मंगली, लुधियाना, कर्मजीत निवासी गुरु अर्जुन देव नगर लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों को फ्लैट में चिट्टा पीते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से खाली पॉलिथिन, पन्नी और 50 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रानिक कंडा बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma के तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री...

Banana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र...

न्यूजीलैंड के खिलाफ Abhishek Sharma के तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा Kohli का रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज...

हरियाणा के राज्यपाल ने आरकेएसडी कॉलेज के 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि आज के दौर में दुनिया को केवल सवालों...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले के चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सरहाला कलां...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल...