Unaऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी बिजली कटों से राहत

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला आने वाले समय में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। जिले में लगभग 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देते हुए 75 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि एक समय बिजली उत्पादन को पहाड़ी क्षेत्रों और नदियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन हमने यह संकल्प लिया कि ऊना में भी बिजली पैदा करके दिखाएंगे। आज जिला इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड में 5.79 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र की लगभग 14 पंचायतों के 15हजार लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से राहत मिलेगी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस कार्य को अगली गर्मियों से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने 37.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपमंडल खड्ड के भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने 3.82 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बनने वाले 60 मीटर लंबे चंदपुर-ललड़ी पुल का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है तथा लोगों की जरूरतों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

बिजली क्षेत्र में बड़े स्तर पर हो रहा काम

उन्होंने कहा कि ऊना जिले में विद्युत आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। जिले में तीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें एक बाथू, दूसरा बीत और तीसरा पेखूबेला में स्थापित हो रहा है। इन उपकेंद्रों के बनने से आने वाले समय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब तक 1400 बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्युत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए अधिकारियों की सराहना की।

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में इस समय 18 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। पंडोगा से त्यूड़ी के बीच बन रहा पुल भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि इसका आकार हरोली-रामपुर पुल के लगभग बराबर है और इसे भी जल्द तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में जहां-जहां संपर्क मार्गों की कमी है, वहां मिसिंग लिंक को जोड़ने और पुलों के निर्माण के माध्यम से आवागमन को सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री प्रधान ग्राम पंचायत भैणी खड्ड बंदना कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत खड्ड उर्मिला, प्रधान ग्राम पंचयात लोअर पंजाबर प्रमोद एडवोकेट वीरेंदर मनकोटिया अधीक्षण अभियंता विधुत दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे

ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के धर्म शांति में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता स्वर्गीय आशा रानी की आत्मिक शांति के लिए ऊना के देव हाउस, टक्का रोड में आयोजित धर्म शांति एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

ऊना से लापता महिला के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

महिला पुलिस थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,...

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां चलीं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए 2 बदमाशों...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि ऊना: महिलाओं के सम्मान,...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...

रायजादा रिसोर्ट में करवा चौथ सम्मान समारोह की धूम, महिलाओं ने मेहंदी लगाकर और डीजे की धुनों पर नाचकर मनाया उत्सव

पूर्व विधायक की पत्नी अंजना रायज़ादा ने किया आयोजन, महिलाओं को वितरित किया सुहाग का सामान ऊना: करवा चौथ के...