Unaनारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और...

नारी शक्ति के सम्मान में अम्ब में सजा मंच, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम अर्शिया और मृदु शर्मा रहीं मुख्य अतिथि

ऊना: महिलाओं के सम्मान, सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को मेला मैदान अंब में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और उनकी धर्मपत्नी किरणदीप कौर की ओर से आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिला प्रतिभा, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।

महोत्सव में आईआरबीएन बनगढ़ की कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम झंडूता अर्शिया और कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी मृदु शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के योगदान को सम्मान देने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा समाज में महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश देने पर विशेष जोर दिया गया।

इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि आईपीएस आकृति शर्मा और एसडीएम अर्शिया दोनों अधिकारी ऊना जिला से सबंध रखती हैं और अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा तथा दृढ़ संकल्प के दम पर प्रशासनिक सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों तक पहुंची हैं। आकृति शर्मा का आईपीएस अधिकारी और अर्शिया का एसडीएम के पद पर सेवाएं देना न केवल ऊना जिला के लिए गर्व और सम्मान की बात है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों एवं महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है।

उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। दोनों अधिकारियों की सफलता से ऊना जिला का नाम गौरवान्वित हुआ है और वे नई पीढ़ी की बेटियों के लिए अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा हैं।

महिला सम्मान और सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश

विधायक ने कहा कि नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक और कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बोरी दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, 100 मीटर दौड़, सुई-धागा प्रतियोगिता, रस्साकशी और नींबू दौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आपसी मेलजोल बढ़ाने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिला।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

महोत्सव के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को भी प्रोत्साहित किया गया। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं को सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने की भावना को रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की उन प्रतिभाशाली बेटियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और उपलब्धियों के दम पर विधानसभा क्षेत्र एवं ऊना जिला का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को करवा चौथ के अवसर पर विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। इससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और महोत्सव का माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा।

संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संगम

किरणदीप कौर ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति में आस्था, पारिवारिक रिश्तों और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर नारी सम्मान महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच पर लाने और उनके बीच आपसी संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करते हैं। महोत्सव ने क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, परंपराओं से जुड़ने और आपसी सौहार्द के साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शर्मा, अधिवक्ता एवं पूर्व ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष चिंतपूर्णी विकास कश्यप सहित चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी...

ऊना से लापता महिला के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

महिला पुलिस थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,...

Punjab News: JD Gym पर फायरिंग मामले में SSP कंवलप्रीत चहल का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सोमवार तड़के जेडी जिम पर गोलियां चलीं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर आए 2 बदमाशों...

ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे कदम: मुकेश अग्निहोत्री

खड्ड में 5.79 करोड़ से विद्युत उपकेंद्र के उन्नयन का शिलान्यास, 14 पंचायतों के 15 हजार लोगों को मिलेगी...

भारत की सेना को मिलेगी नई ताकत, DAC ने दी 2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी

नई दिल्लीः भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 26...

रायजादा रिसोर्ट में करवा चौथ सम्मान समारोह की धूम, महिलाओं ने मेहंदी लगाकर और डीजे की धुनों पर नाचकर मनाया उत्सव

पूर्व विधायक की पत्नी अंजना रायज़ादा ने किया आयोजन, महिलाओं को वितरित किया सुहाग का सामान ऊना: करवा चौथ के...