JalandharJalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 5 बहनों के भाई की मौत,...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 5 बहनों के भाई की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गोराया के गांव चीमा खुर्द गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात हुए हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवी पुत्र दूनी चंद, निवासी गांव लल्लियां, थाना गोराया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नवी 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद राहगीरों के मुताबिक, ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी और वह कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है।

घटना की सूचना मिलने पर धुलेता पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव जोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की...

मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुलतानपुर की अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़...

Punjab New: Moga Firing Case और फंड पर CM Maan ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में हुई फायरिंग की घटना, पंजाब के लंबित फंड्स, चंडीगढ़...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है, और इसके माध्यम से...