International5.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

5.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र धरती से करीब 190 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल इसके असर की जानकारी सामने नहीं आई है। अफगानिस्तान में यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब तिब्बत के इलाके में पिछले कुछ समय से लगाातर धरती कांप रही है। हाल में तिब्बत के ल्हासा में आए 7.0 की तीव्रता के भूकंप में 16 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 76 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इमारतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचा था।

सामने आई जानकारी के मुताबिक करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि  रात करीब 10.33 पर नागकू शहर की बाकेन काउंटी में यह भूकंप आया था। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। चीन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम (सीएएससी) ने शुक्रवार को बताया कि बचाव कार्यों में मदद के लिए चीन ने भूकंप प्रभावित इलाके में आपातकालीन संचार सुविधा देने और वहां की तस्वीरें लेने के लिए उपग्रहों और मानवरहित विमानों को तैनात किया है।

बता दें, तिब्बती पठार को भूकंप के खतरे के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यह क्षेत्र उस स्थान के ठीक ऊपर स्थित है, जहां यूरेशियाई एवं भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिससे भूकंपीय कंपन पैदा होती है। ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चीन ने भूकंप के बाद आपातकालीन आपदा राहत के लिए लगभग 75 लाख अमेरिकी डॉलर (पांच करोड़ युआन) आवंटित किए हैं और पुनर्वास कार्यों के लिए तीन करोड़ युआन की अतिरिक्त राशि निर्धारित की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 5 बहनों के भाई की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया के गांव चीमा खुर्द गेट के...

Punjab News: शैंपू की पुड़िया और घरेलू खर्चे को लेकर विवाद, दिव्यांग ने ससुराल पक्ष पर लगाए हमले के आरोप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर...

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी हंगामा देखने को मिला, जब बरेली की ओर जा रही...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन मोगा में पुरानी रंजिश...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...