Nationalयुवक की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगर। दशहरे के मेले से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम 34 वर्षीय सरन सिंह मेला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से मसाला लेने की बात कहकर बाहर निकला। इसी दौरान बैंक कॉलोनी, कमलानगर और गोबिंदपुरी के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद में साथ न देने की रंजिश को लेकर गाली-गलौच हुई और आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सरन नीचे गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा-1 को सौंपी थी। अपराध शाखा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी आदित्य, कमलानगर निवासी शिवम उफर् शिवाय, दीपक कुमार और गोबिंदपुरी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट करना कबूल किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर...

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 5 बहनों के भाई की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया के गांव चीमा खुर्द गेट के...

Punjab News: शैंपू की पुड़िया और घरेलू खर्चे को लेकर विवाद, दिव्यांग ने ससुराल पक्ष पर लगाए हमले के आरोप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ घरेलू विवाद के चलते उसके ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर...

Punjab News: National Highway पर सवारियों से भरी बस में तोड़फोड़, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर के पास भारी हंगामा देखने को मिला, जब बरेली की ओर जा रही...

Punjab News: Gym पर Firing की CCTV आई सामने, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन मोगा में पुरानी रंजिश...

Jalandhar News: Asian Champions Trophy में 6 टीमों के कप्तान का बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में कल से यानी 27 अक्टूबर से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...