Rashifalआज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कोई ग्रह राशि नहीं बदल रहा, पर गुरुदेव सिंह की सीमा के बहुत पास हैं, इसलिए आने वाले दिनों में माहौल बदलेगा। सोमवार को कर्क और मेष को मन की स्थिरता मिलेगी, जबकि तुला और कन्या को बुध वक्री के कारण हिसाब-किताब दोहराना होगा। अमृत काल सुबह 10:59 से 12:28 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:33 बजे तक शुभ है। मिथुन राशि वालों को दोस्तों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धनु राशि के जातकों का बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नए संपर्कों से आमदनी बढ़ेगी। ग्रह-गोचर के आधार पर आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल।

मेष राशिफल, लग्न पर चंद्रदेव से मन में उत्साह रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पिछले दिनों से हल्का रहेगा। चंद्रदेव आपके लग्न में हैं। इसलिए चेहरे पर ताजगी, फैसले लेने की हिम्मत और लोगों से खुलकर मिलने का मन रहेगा। सुबह जल्दी उठकर स्नान और पूजा करने से दिन अच्छा बनेगा। सातवें भाव में बुध वक्री है, इसलिए जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार से पैसे या समय को लेकर बात हो तो पुरानी बातें न उठाएं। जो तय करना है, उसे कागज पर लिख लें। दवा, यात्रा या अनावश्यक चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। शाम को चंद्र दर्शन करके परिवार के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशिफल, खर्च और नींद का रखें ध्यान। वृषभ राशि के जातकों को आज खर्च और आराम के बीच संतुलन बनाना होगा। चंद्रदेव बारहवें भाव में हैं। इसलिए थकान या नींद की कमी की परेशानी हो सकती है। अस्पताल, दवा और यात्रा पर खर्च हो सकता है। लग्नेश शुक्रदेव अस्त और वक्री होकर छठे भाव में हैं इसलिए पेट या त्वचा से जुड़ी पुरानी तकलीफ उभर सकती है। आज गरिष्ठ भोजन न करें और पानी ज्यादा पिएं। ग्यारहवें भाव में शनिदेव के कारण दोस्तों से पूरी तरह से मदद नहीं मिलेगी। छोटी यात्रा लाभ देगी। ऑफिस में अधिकारी के सामने बिना तैयारी कुछ न बोलें। रात को देर तक मोबाइल देखने से बचें।

मिथुन राशिफल, दोस्तों से मदद मिलेगी, लाभ होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दोस्तों, बड़े भाई-बहन और जान पहचान वालों से मदद मिलने के संकेत हैं। चंद्रदेव लाभ भाव में हैं, इसलिए रुका हुआ पैसा हाथ में आ सकता है या किसी नए काम की बात बनेगी। बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध में आपकी बात गलत समझी जा सकती है। इसलिए बातचीत करने या संदेश भेजने से पहले एक बार पढ़ लें। पैसों के बंटवारे या खर्च पर शांत होकर बात करें। काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी, इसे बोझ न समझें। नौवें भाव में राहु हैं, इसलिए किसी अनजान की बातों में न आएं और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। शाम के बाद मन हल्का रहेगा।

कर्क राशिफल, काम में मिलेगा मान-सम्मान। कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है, क्योंकि आपके स्वामी चंद्रदेव का अपना दिन सोमवार है। दसवें भाव में चंद्रदेव होने से दफ्तर या कारोबार में आपकी बात को सम्मान मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश दिखेंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों की ग्राहकी बढ़ेगी। अटका काम आज आगे बढ़ाएं। चौथे भाव में बुध वक्री है, घर की मरम्मत, वाहन या माता जी से जुड़ी पुरानी बात फिर खुल सकती है। इसे ठंडे दिमाग से सुलझाएं। आठवें भाव में राहु हैं, इसलिए किसी व्यक्ति की गारंटी न लें।

सिंह राशिफल, सेहत में थोड़ी कमजोरी रहेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए आज संवाद और मेहनत वाला दिन है। लग्नेश सूर्यदेव तीसरे भाव में हैं, इसलिए फोन, मुलाकात, लिखा पढ़ी और छोटी यात्रा से काम बनेगा। पुराने रुके मामले में किसी का संपर्क दोबारा आ सकता है। नौवें भाव में चंद्रदेव होने से धर्म-कर्म में मन लगेगा और बड़ों के आशीर्वाद का साथ रहेगा। आठवें भाव में शनिदेव के कारण शरीर में दर्द, कमजोरी या गुप्त चिंता रहेगी, इसलिए ज्यादा देर तक बैठे न रहें। लग्न पर केतु हैं, मन कभी-कभी अलग थलग महसूस करेगा। किसी भरोसेमंद से बात कर लें। दान-पुण्य कर सकते हैं या धार्मिक यात्रा में खर्च होगा। सातवें भाव में राहु के कारण साझेदार से जिद न करें। सुबह किसी पवित्र नदी में कार्तिक स्नान से दिन की शुरुआत शुभ रहेगी।

कन्या राशिफल, हिसाब-किताब पर दोबारा डालें नजर। कन्या राशि के जातकों के लिए आज हिसाब-किताब दोहराने का दिन है। आपके लग्नेश बुधदेव वक्री हैं और दूसरे भाव में सूर्य और शुक्र के साथ बैठे हैं। इसलिए पैसों की गिनती, उधार देने-लेने या वादा निभाने में चूक हो सकती है। जो रकम किसी को देनी या लेनी है, उसे लिखकर रखें। किसी से बात करते समय शब्द सोच समझकर चुनें। सातवें भाव में शनिदेव वक्री हैं, जीवनसाथी या साझेदार थोड़ा गंभीर रहेंगे, पर उनका सहयोग मिलेगा। दोस्तों या बड़े भाई-बहन के जरिए कमाई के मौके बनेंगे। छठे भाव में राहु के कारण विरोधी चुप रहेंगे। नशे से दूर रहें और बेवजह शक न करें।

तुला राशिफल, फैसले लेने में रहेगी उलझन। तुला राशि के जातकों के लिए आज खुद को स्थिर रखना सबसे जरूरी है। मन में दुविधा, जल्दी थकान महसूस होना और कई काम एक साथ पकड़ने की आदत परेशान करेगी। एक बार में एक ही काम निपटाएं। ऑनलाइन भुगतान या अनुबंध पर दस्तखत से पहले दो बार चेक करें। चंद्रदेव सातवें भाव में हैं, जीवनसाथी या कारोबारी साझेदार से बातचीत सहज होगी और उनकी मदद से कोई उलझन सुलझ सकती है। पुराने कर्ज या किस्त को लेकर फिर चर्चा हो सकती है। नौकरी में विरोधी पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, आपके काम और हिम्मत की सराहना भी होगी। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

वृश्चिक राशिफल, पुराने विवाद में आपका पलड़ा रहेगा भारी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुराने झंझट निपटाने के लिए ठीक है। छठे भाव में चंद्रदेव होने से कर्ज, किस्त, मुकदमे या दफ्तर के किसी विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा। बहसबाजी की जगह कागज और तथ्यों का सहारा लें। लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ नौवें भाव में हैं, इसलिए बड़ों का आशीर्वाद और भाग्य का सहारा बना रहेगा। पांचवें भाव में वक्री शनिदेव के कारण बच्चों की पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। उन्हें डांटें नहीं। यात्रा, इलाज या दान पर खर्च होगा। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। रात को समय पर सोएं। घर में आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।

धनु राशिफल, आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशी तो देगा, लेकिन साथ ही आपको जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी। पांचवें भाव में चंद्रदेव हैं, इसलिए बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी रचनात्मक काम को रुचि के साथ पूरा करेंगे। प्रेम संबंध में नरमी सुकून देगी। हालांकि, घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। माता जी की तबीयत या घर की कोई पुरानी बात परेशान करेगी। इसे शांत होकर सुलझाएं। दोस्तों और नए संपर्कों से आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भाई-बहन से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल, घर में सुख और सुकून महसूस होगा। मकर राशि के जातकों के लिए आज घर का सुकून पहले आएगा। चौथे भाव में चंद्रदेव होने से माता जी का स्नेह मिलेगा। घर के खाने और परिवार के साथ बैठने से मन को शांति मिलेगी। संपत्ति या वाहन के किसी सवाल पर सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। छोटी यात्रा या भाई बहन से बातचीत में देर होगी और कोई पुराना अधूरा काम फिर सामने आएगा। उसे निपटाने की आदत बनाएं। दफ्तर में बुध वक्री होने से पुरानी रिपोर्ट या हिसाब में गलती निकल सकती है, इसलिए पहले से जांच लें। साझेदार के साथ चलने से काम बनेगा। आंखों और दांतों का ख्याल रखें।

कुंभ राशिफल, हिम्मत और मेहनत से मिलेगा फल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज हिम्मत वाला दिन है। तीसरे भाव में चंद्रदेव होने से पराक्रम बढ़ेगा। भाई-बहन, पड़ोसी और मित्रों से अच्छी बातचीत होगी। काम के सिलसिले में छोटा सफर करना पड़ सकता है, लेकिन इससे लाभ होगा। पैसों की आवक में थोड़ी रुकावट आ सकती है। परिवार में खाने-पीने की बात में विवाद की स्थिति बन सकती है। जुबान पर काबू रखें। आज बड़ी-बड़ी बातें सोचेंगे, लेकिन उनको अमलीजामा नहीं पहना सकेंगे। पुराने विवाद में आपकी स्थिति मजबूत है। जीवनसाथी पर अपने विचार या बात न थोपें। रात को हल्का भोजन करें।

मीन राशिफल, धन भाव में चंद्रदेव बचत की सोच देंगे। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में सहज रहेगा। चंद्रदेव आपके धन भाव में हैं, इसलिए बचत की सोच रहेगी। परिवार के साथ बैठकर भोजन करने से मन खुश रहेगा। पैसों की बात सुलझाने का मौका मिलेगा। अपनी जुबान में मिठास रखें। हालांकि, आज आलस हावी रहेगा। बारहवें भाव में राहु के कारण नींद बिगड़ सकती है और खर्च बढ़ेगा। छठे भाव में केतु होने से पैरों की तकलीफ पर ध्यान दें। शाम को चंद्र दर्शन जरूर करें। इससे मन को शांति मिलेगी और नए काम को करने के विचार आएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी मोगाः अंगदपुरा मोहल्ले...

कोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की टकराई गाड़ियां, देखें वीडियो

लखनऊ: राहुल गांधी के काफिले के गाड़ियों की आपस...

Punjab News: नवविवाहिता को जहर देने का आरोप, इलाज दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय इलाके में एक नवविवाहित की मौत का...

पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की...

Punjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी मोगाः अंगदपुरा मोहल्ले में एक दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग...

कोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की टकराई गाड़ियां, देखें वीडियो

लखनऊ: राहुल गांधी के काफिले के गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचंल एक्सप्रेस...

Punjab News: नवविवाहिता को जहर देने का आरोप, इलाज दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय इलाके में एक नवविवाहित की मौत का मामला सामने आया है। उसके ससुराल वालों पर उसे जहर...

पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या करने और उसका शव अपने ही घर के भीतर...