Punjab Govtपंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्रों तक नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नहरी सिंचाई का विस्तार करने के साथ-साथ नहरी नेटवर्क को मजबूत कर रही है। बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में नहरी पानी की आपूर्ति और खालों की लाइनिंग के संबंध में पूछे गए प्रश्न का प्रश्नकाल के दौरान उत्तर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 21.97 करोड़ रुपये की लागत से 31.44 किलोमीटर नहरों की कंक्रीट लाइनिंग का काम पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 77 किलोमीटर की लाइनिंग का काम तकनीकी संभावना और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सदन को बताया कि बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र को सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला नहरी नेटवर्क अपर बारी दोआब नहर (यू.बी.डी.सी.) प्रणाली की सभरांव ब्रांच से निकलता है। इस क्षेत्र में सात डिस्ट्रीब्यूटरी और पांच माइनरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है, जिनकी कुल लंबाई 108.71 किलोमीटर है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नहरी पानी का उपयोग लगभग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नहरी पानी को नहरों के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है ताकि किसानों को अपने खेतों के नजदीक ही सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

बढ़ते विवाद के बीच उत्तराखंड के CM ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, जानें क्या हुईं बातें

उत्तराखंड: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...