Punjab GovtAsian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोहाली पहुंची। खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर ढोल की थाप पर भंगड़ा, पारंपरिक मालाएं पहनाकर और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत से प्रसन्न अतिथि खिलाड़ियों ने मेजबानों का धन्यवाद किया और हॉकी के मक्का के रूप में प्रसिद्ध पंजाब की धरती पर खेलने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम के सुचारु ठहराव, अभ्यास सत्रों और यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पहली बार पंजाब में आयोजित की जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्रमुख एशियाई देशों की भागीदारी के साथ शीर्ष स्तर के हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के चलते पंजाब की धरती पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है। पंजाब सरकार ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी सुनिश्चित की है।

जापान और मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Punjab News: अवैध निर्माण पर निगम का एक्शन, ATP ने रुकवाया काम, दी सीलिंग की चेतावनीस, देखें वीडियो

पठानकोटः पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे स्थित एबी कालेज समक्ष एक...

Show रद्द की चर्चाओं पर लगा विराम, Diljit Dosanjh को मिली हरी झंडी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के...

S.I.R के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव पारित

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा द्वारा आज वित्त मंत्री एडवोकेट...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824...

‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना से जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य में भूजल के गिरते स्तर को...

Punjab News: अवैध निर्माण पर निगम का एक्शन, ATP ने रुकवाया काम, दी सीलिंग की चेतावनीस, देखें वीडियो

पठानकोटः पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे स्थित एबी कालेज समक्ष एक बिल्डिंग के चल रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम पठानकोट...

Show रद्द की चर्चाओं पर लगा विराम, Diljit Dosanjh को मिली हरी झंडी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया...