AdvertisementPunjab Government
NationalBJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय समीर घोष के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि समीर घोष पर इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में पहले तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जिसके बाद उसे दो गोलियां मारी गईं। इस घटना में शामिल लोगों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीम ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। समीर घोष के परिवार वालों ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े स्थानीय बदमाशों पर हत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि समीर घोष भाजपा से जुड़े थे। इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया है।

परिजनों का आरोप है कि इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, समीर घोष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। उसके बाद, उसकी मौत पक्की करने के लिए उसे पास से गोली भी मारी गई। मृतक के भाई ने कहा कि समीर को भाजपा से जुड़े होने की वजह से लंबे समय से अलग-अलग तरह से धमकियां मिल रही थीं। उन्हें इलाका छोड़ने के लिए भी कहा गया था। लेकिन, डर के मारे वह घर से बाहर नहीं निकला। मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय समीर घर पर अकेला था। बदमाशों ने उसी मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

शामली में डिवाइडर से टकराई कार, दो कारोबारियों की मौत

मुजफ्फरनगरः कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार...

जुलूस के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, 650 किलों चांदी का अंबारी डैमेज, तोड़ी कारें, देखें वीडियो

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा में दशहरा जुलूस के दौरान...

एक ही शक्स के 70 बच्चे, नाम तक याद नहीं

अफ़ग़ानिस्तान। अफ़ग़ानिस्तान के मुहम्मद सादिक़ की यह कहानी बेहद...

Punjab News: विवादों में घिरी महिला Influencer Simran , होटल कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में फतेहगढ़ मोहल्ला के होटल कारोबारी द्वारा...

Punjab News: अकाली-BJP और कांग्रेस पर सासंद संजय सिंह ने साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और...

शामली में डिवाइडर से टकराई कार, दो कारोबारियों की मौत

मुजफ्फरनगरः कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी...

जुलूस के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, 650 किलों चांदी का अंबारी डैमेज, तोड़ी कारें, देखें वीडियो

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा में दशहरा जुलूस के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब अचानक जुलूस में हाथी...

एक ही शक्स के 70 बच्चे, नाम तक याद नहीं

अफ़ग़ानिस्तान। अफ़ग़ानिस्तान के मुहम्मद सादिक़ की यह कहानी बेहद हैरान करने वाली है, जिनके 70 से ज़्यादा बच्चे हैं...

Punjab News: विवादों में घिरी महिला Influencer Simran , होटल कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में फतेहगढ़ मोहल्ला के होटल कारोबारी द्वारा महिला इन्फ्लुएंसर सिमरन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। वहीं...