AdvertisementPunjab Government
Nationalमामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

मामूली कहासुनी को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन नायक सोमवार रात मनसा देवी की प्रतिमा के विसर्जन समारोह में शामिल होने के बाद धातकीडीह गांव स्थित अपने घर लौटा था। सिनी पुलिस चौकी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घर लौटने के कुछ ही देर बाद अर्जुन और उसके पिता अशोक नायक के बीच किसी मामूली घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़कर हाथापाई में बदल गई।

उन्होंने बताया कि अर्जुन ने अपने पिता को पहले कथित तौर पर डंडे से पीटा और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार ने बताया कि चीखें सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पिता और बेटे के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के...

निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा था झोटा, पूरा पंजाब परिवार के साथः दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार...

Punjab News: विधानसभा में झोटा सहित लहरागागा के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, विपक्ष का हंगामा, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र शुरू हुआ। यह विशेष सत्र विधानसभा के 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा।...

Punjab News: GK अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर चौक के पास स्थित जीके अस्पताल के बाहर तब हंगामा हो गया, जब शाम करीब 4 बजे...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप...