फिरोज़पुरः पंजाब पुलिस की DIG संदीप सिंह शर्मा और डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा और एसएसपी की अगुवाई में श्रद्धा से पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद जवानों की कुर्बानी को याद किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा और एसएसपी फिरोज़पुर मौजूद रहे। DIG संदीप सिंह शर्मा ने दी जानकारी जिला पुलिस फिरोज़पुर की ओर से पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उन वीर पुलिस जवानों को याद किया गया, जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर मैडम दीप्ति शिखा शर्मा और एसएसपी फिरोज़पुर मौजूद रहे।
इस दौरान DIG संदीप सिंह शर्मा ने पुलिस स्मृति दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए शहीद पुलिस कर्मियों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद किया। पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को हमेशा याद रखने का संदेश दिया गया।
