संगरूरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधा गुरदासपुर पहुंचे हैं। जहां पीड़ित परिवार विक्रमजीत के परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद वह संगरूर पहुंचे, जहां उन्होंने गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। दरअसल, नशे की बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या किए गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया।
ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर गांव के लगभग तीन किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया था। बता दें कि संगरूर जिले के दिड़बा निवासी गुलजार सिंह की 7 सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या की थी। उनके परिवार ने इलाके में नशे की आपूर्ति पर सवाल उठाने को लेकर आरोप लगाए थे। जहां अमित शाह ने गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात करके दुख सांझा किया। जिसके बाद वह एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को वे लुधियाना में दशहरा कार्यक्रम के दौरान ‘नशे के रावण’ का दहन करेंगे।