SangrurPunjab News: कार की चपेट में आने से 8 की मौत, हालचाल...

Punjab News: कार की चपेट में आने से 8 की मौत, हालचाल जानने पहुंचे वित्त मंत्री और कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः लहरागागा-जाखल मार्ग पर अलीशेर गांव में तेज रफ्तार कार ने 20 मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में 8 की जान गई है और 12 अन्य घायल हो गए। आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मेंत्री बरिंदर गोयल पहुंचे। जहां नेताओं में मरीजों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को उपचार हेतु निर्देश दिए गए। मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मजदूर दिहाड़े करके सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान कार चालक ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में 8 की मौत हो गई और 12 घायल हुए। यह काफी दुखदाई घटना है। ऐसे में वह मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे। सीएम मान ने मरने वालों के परिवार का 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया। वहीं घायलों को उपचार का सारा खर्चा सरकार उठाएंगी। इसी के साथ कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बरिंदर गोयल ने कहाकि 7 मरीजों का सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य का राजिंदरा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों का हालचाल जानने के लिए वह अस्पताल में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यहां ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) के तहत 20 से ज्यादा मजदूर काम में जुटे थे। घटना के दौरान कुछ मजदूर सड़क किनारे बैठे थे। मृतकों की पहचान सरबजीत कौर , रणजीत कौर, कर्मजीत कौर, निक्की, मनजीत कौर, जीवन सिंह के रूप में हुई है। सोशल मीडिया घटना के बाद कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में सड़क पर कई शव पड़े हैं।

भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में परिजन रोते-बिलखते दिख रहे हैं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखा जा रहा है। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है। आठ लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से एक को मृत लगाया गया था। पांच लोगों की हालत स्थिर है। दो घायलों को दूसरे अस्पताल भेजा गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...