AdvertisementPunjab Government
NationalKiren Rijiju ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले - 'भारत में फ्रांस...

Kiren Rijiju ने विपक्ष पर किया पलटवार, बोले – ‘भारत में फ्रांस जैसी साजिश रची गई थी’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में सत्ता परिवर्तन के लिए आह्वान करने वाले विपक्षी नेताओं और पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन और हिंसक घटनाओं के साथ फ्रांस में जारी दंगों का हवाला देते हुए बोला कि भारत के लिए बांग्लादेश फ्रांस जैसी हिंसक साजिशे रची गई थी परंतु भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।

उन्होंने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विपक्षी दलों के नेताओं का वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि – भारत विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी परंतु इस खतरनाक साजिश को रचने वाले ये भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस।

भारत में नहीं संभव सत्ता परिवर्तन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स पोस्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि – ‘भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है परंतु वह सत्ता परिवर्तन सिर्फ और सिर्फ चुनावों के जरिए ही हो पाएगा सोरोस के जरिए नहीं’।

वीडियो में दिखी हिंसा की तस्वीरें

अपने वीडियो पोस्ट में किरेन रिजिजू ने बांग्लादेश में संसद में हमला वहां पर हुई हिंसक घटनाओं, नेपाल में हुई हिंसा और श्रीलंका में हुए प्रदर्शनों और घटनाओं के साथ सीनियर अधिवक्ता प्रशांत भूषण का क्लिप नेहा बोरा और राहुल गांधी का वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में प्रशांत भूषण कहते दिख रहे हैं कि – ‘हां हम लोग चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो’। वहीं एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीपीआई एमएल की समर्थक नेहा बोरा ने कहा कि – ‘यह सबसे पहले बांग्लादेश में शुरु हुआ और हमें यह रास्ता दिखाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद’।

वहीं वीडियो क्लिप में कॉकरोच जनता पार्टी का एक समर्थक यह कह रहा है कि संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि – ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत को कड़ी से कड़ी सजा मिलने जा रही है’। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि विपक्ष भारत को बांग्लादेश बनाना चाहता है तो वह सपने देखते रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Health Tips: रोजाना लहसुन खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

Health Tips: भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल दाल,...

टाइगर श्रॉफ पर हमले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, नोट में सलमान खान का जिक्र

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर...

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग...

Health Tips: रोजाना लहसुन खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

Health Tips: भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल दाल, सब्जी और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के...

टाइगर श्रॉफ पर हमले की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, नोट में सलमान खान का जिक्र

मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने...

Jalandhar News पवन खेड़ा ने भाजपा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधरः कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रग्स की समस्या समेत कई मुद्दों पर केंद्र पर तीखे...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, कई लोग घायल, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर गोलीबारी...