Internationalअल्बर्टा सैन्य अड्डे CFB वेनराइट में धमाके के बाद आग, देखें वीडियो

अल्बर्टा सैन्य अड्डे CFB वेनराइट में धमाके के बाद आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एडमंटनः कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक घटना के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कनाडा के रक्षा मंत्री ने जानकारी दी। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिंटी ने शनिवार को कहा कि मुझे बताते दुख हो रहा है कि सैन्य अड्डे पर हुई इस घटना में लोग हताहत हुए हैं।

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अल्बर्टा में स्थित कनाडाई सैन्य अड्डे सीएफबी वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई है, जिसके कारण भीषण आग लग गई।

उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं इस घटना से प्रभावित सभी वीर महिलाओं एवं पुरुष सैन्यकर्मियों के साथ हैं। अल्बर्टा प्रांत प्रमुख डेनियल स्मिथ ने आग लगने की घटना को गंभीर और दुखद बताया और कहा कि इससे कई सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। यह सैन्य अड्डा अल्बर्टा के वेनराइट कस्बे के पास स्थित है, जो एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

कार्नी ने बताया कि संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह और स्मिथ एक-दूसरे के निकट संपर्क में हैं तथा दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में संपर्क बनाए हुए हैं। स्मिथ ने घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर बचाव कार्य करने वाले कर्मियों और प्रभावितों की देखभाल एवं सहायता कर रहे लोगों का आभार व्यक्त किया।

कनाडा के विपक्षी दल कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने कहा कि उन्होंने आग से प्रभावित लोगों को सहायता देने के संबंध में कार्नी और रक्षा मंत्री से बात की है। पोइलिव्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी वेनराइट के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने इलाके के लोगों से आपातकालीन निर्देशों का पालन करने और बचावकर्मियों के लिए सड़कें खाली रखने की अपील की।

कार्नी और स्मिथ में से किसी ने भी आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह आग ऐसे समय लगी है, जब कुछ ही दिन बाद अल्बर्टा में उस प्रक्रिया को शुरू करने के मुद्दे पर मतदान होना है, जिसके जरिए यह प्रांत कनाडा से अलग होकर स्वतंत्र होने की मांग कर सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...