AdvertisementPunjab Government
Nationalअस्पताल मे भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी

अस्पताल मे भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री 98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आडवाणी को शुक्रवार शाम 7:30 बजे के करीब दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल की ओर से 17 अक्टूबर को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में आडवाणी की हालत स्थिर होने जानकारी दी गई है और बताया गया है कि उन्हें आईसीयू (ICU) में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

अपोलो से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, आडवाणी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया है और उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में किया जा रहा है। बुलेटिन में कहा गया, ”लालकृष्ण आडवाणी को सीने में इन्फेक्शन के कारण अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह अभी आईसीयू में हैं और न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी उनकी देखरेख में हैं। उनकी हालत स्थिर है और उन पर कड़ी मेडिकल निगरानी रखी जा रही है।” आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका हाल चाल जानने के लिए बीजेपी के तमाम नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी का हाल चाल जाना है।

नड्डा ने आडवाणी की सेहत को लेकर वहां डॉक्टरों से बातचीत भी की और उनसे हालत के बारे विस्तार से जाना। ज्ञात रहे कि लालकृष्ण आडवाणी को सार्वजनिक जीवन में उनके कार्यों और भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान को लेकर फरवरी 2024 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। लालकृष्ण आडवाणी BJP के प्रमुख संस्थापकों में से एक हैं। देश में पार्टी की सक्रियता लाने और आगे ले जाने में आडवाणी की अहम और सर्वोपरि भूमिका है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में केवल लालकृष्ण आडवाणी ही बीजेपी के सबसे सीनियर नेता हैं। अयोध्या राम मंदिर को लेकर आडवाणी की लड़ाई कभी नहीं भूली जा सकती। उन्होंने राम मंदिर के समर्थन में लड़ाई की अलख जगाने के लिए सोमनाथ मंदिर से विशाल रथ यात्रा निकाली थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक...

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्टूबर को करेगी ऊना का दौरा

जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी बैठक,...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को रोहतक स्थित अर्पण बौद्धिक बाल...

CM Saini स्वयं कर रहे फसल खरीद की निगरानी

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रदेशभर में फसल...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर धर्मशाला रंगिया मंडी अम्बाला छावनी में निशुल्क जांच शिविर का...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक परिवार के 5 सदस्यों के मौत मामले में परिजनों ने...