AdvertisementPunjab Government
Nationalखुशियां हुई मातम में तबदील:फौजी की सड़क हादसे में मौत....

खुशियां हुई मातम में तबदील:फौजी की सड़क हादसे में मौत….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद। छांयसा पैतृक गांव हीरापुर के जवान दिनेश वशिष्ठ शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। करीब 28 वर्षीय दिनेश की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है। दिनेश वशिष्ठ भारतीय सेना की 48 आर्म्ड रेजिमेंट की 22 आरआर यूनिट में एसडब्ल्यूआर रैंक पर तैनात थे। उनकी हालिया तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामूला में थी।

करीब 28 दिन पहले ही ज्योति ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशी में दिनेश छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद दिनेश को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने करीब 15 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए। जिस बच्चे के जन्म की खुशी में पिता घर लौट रहे थे, वह दुनिया में आने के कुछ ही दिनों बाद पिता के साये से वंचित हो गया। गांव में जवान को अंतिम विदाई देते समय हर आंख नम नजर आई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

क्या सच में Bigg Boss 20 के घर से बाहर हुए Aman Gandhi? वायरल हुई Eviction की पोस्ट

मनोरंजन: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20...

Airport से ED ने हिरासत में लिया Punjabi Film Producer

नई दिल्लीः भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED...

पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने वायु गुणवत्ता...

एक दिन में 3 राज्यों में लगे भूकंप के झटके

नई दिल्लीः देश में एक दिन में 3 राज्यों...

क्या सच में Bigg Boss 20 के घर से बाहर हुए Aman Gandhi? वायरल हुई Eviction की पोस्ट

मनोरंजन: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में...

Airport से ED ने हिरासत में लिया Punjabi Film Producer

नई दिल्लीः भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली के...

पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए की गई अपनी नवीन पहलों के...

Jalandhar News: गरमाया पार्षद पति और पूर्व पार्षद विवाद, मौके पर पहुंचे MLA हैनरी, देखें वीडियो

छिड़ी पर्चा दर्ज की जंग जालंधर, ENS: बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी...