UncategorizedPunjab News: मंडी में गलतफहमी के चलते नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: मंडी में गलतफहमी के चलते नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियापुरः टांडा शहर की अनाज मंडी में देर रात मामूली गलतफहमी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान एक प्रवासी युवक ने कथित तौर पर बीयर की बोतल तोड़कर दूसरे युवक के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल टांडा और जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल महतो (19) पुत्र राजिंदर महतो निवासी पूर्णिया बिहार हाल निवासी टांडा के रूप में हुई है।

एसएचओ अमरजीत कौर ने बताया कि मृतक के मौसेरे भाई अरविंद कुमार महतो के बयानों के आधार पर नवीन महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के मामा ने बताया कि वह अनाज मंडी में किसान से धान की घास फूस खरीदकर उसे ले जाने के लिए बोरियों में भरने की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान उसका भांजा अनिल महतो अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसकी मदद करने लगा। रात करीब 11 बजे नवीन महतो कुछ दूरी पर खड़ा था। उसे लगा कि अनिल और उसके साथी उसे गालियां दे रहे हैं। इसी गलतफहमी के चलते वह उनके पास आ गया और बहस करने लगा। मामा के अनुसार, विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद कुछ युवक नवीन के पिता को बुलाने के लिए चले गए, ताकि मामला शांत करवाया जा सके।

इसी बीच नवीन ने बीयर की बोतल तोड़कर अनिल महतो के गले पर वार कर दिया। हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया। इसके बाद अनिल को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...