AdvertisementPunjab Government
UnaNUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ऊना पहुंचे, पत्रकारों ने किया स्वागत,...

NUJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ऊना पहुंचे, पत्रकारों ने किया स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पत्रकारों के हितों, बदलते दौर की पत्रकारिता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की प्रस्तावित पत्रकार कार्यशाला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल शुक्रवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से ऊना पहुंचे। सुबह 10:50 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करने और नए पत्रकारों को पत्रकारिता की जिम्मेदारियों से अवगत कराने के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और नए दौर में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए काम करना होगा। पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और विश्वसनीयता बनाए रखना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की पहचान और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ और स्थापित पत्रकारों को ऐसा वातावरण बनाने में भूमिका निभानी चाहिए, जिससे पत्रकारिता का मान-सम्मान बना रहे और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और अधिक मजबूत हो। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए राकेश थपलियाल ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्य होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को साथ जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सदस्य संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्य और जिला स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, राष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी ताकत उतनी ही बढ़ेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यशाला को लेकर पत्रकारों में दिख रहे उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति से पता चलता है कि क्षेत्र में संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। ऐसी कार्यशालाएं पत्रकारों को आपस में विचार साझा करने, नई चुनौतियों को समझने और अपने पेशेवर कौशल को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला ऊना के पदाधिकारी पंकज कतना, जिला अध्यक्ष भूषण धीमान, जिला महामंत्री स्पर्श शर्मा, ऊना मंडल संयोजक जीवन शर्मा, ऊना मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, ध्रुव गर्ग, परवीन बिट्टा, साजन संगर, पंकज कुमार, अंब मंडल अध्यक्ष कपिल सूद, विवेक शर्मा, कोमल, शिवानी ठाकुर, बविता जसवाल, चेतना देवी, रिया देवी, सिमरन देवी, मेहर, सोहित और किशोरी लाल बैंस सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर...

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने डीएलपी अवधि के दौरान सड़कों की मरम्मत...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा नशा, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर के दिल्ली रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 5100 विद्यार्थियों ने...