नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने के लिए कहा है।
दिल्ली में 28 हजार से ज्यादा सुरक्षाबल तैनात हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची थी, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है।
इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है। हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं। दीपके को हिरासत में भी लिया जा सकता है। उन्होंने गुरुवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका भी जताई थी। डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि जिले में भारतीय नागरिक BNSS की धारा 163 लागू है। इसलिए, हम सभी से कानून का पालन करने की अपील करते हैं।”
