AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेयर और चंदन ग्रेवाल ने...

Jalandhar News: शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेयर और चंदन ग्रेवाल ने लिया जायजा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर शहर में तैयारियों और व्यवस्थाओं का मेयर विनीत धीर और पुलिस अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान मेयर वनीत धीर, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ मिलकर शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए आयोजन को लेकर आवश्यक प्रबंधों पर ध्यान दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर रूट का जायजा लिया जा रहा है। ऐसे में शोभायात्रा में किसी भी तरह की कमी ना हो, उसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जो कमी पाई गई है, ऐसे में इस बार उन सभी कमियों को पूरा किया जाएगा। इसी कारण आज कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर शोभायात्रा के रूट का जायजा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों की सक्रियता का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाना है। वहीं चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर शहर का जायजा लिया जा रहा है। दरअसल, भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर प्रशासन उनके साथ है, ऐसे में शोभायात्रा के दौरान रूट में आने वाली कमियों को पूरा किया जाएगा। हालांकि पिछली बार हुई कमियों को लेकर बातचीत हुई।

इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि 3 अलग-अलग कमेटियों द्वारा प्रशासन से मीटिंग की गई और प्रशासन द्वारा कमियों को दूर करने के लिए जायजा लिया जा रहा है। उधर, मेयर विनीत धीर ने कहाकि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर शहर का दौरा किया जा रहा है। ऐसे में दो से तीन दिनों में कमियों को दूर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि आज रूट की जांच के दौरान पाई जाने वाली कमियों को शोभायात्रा से पहले दूर किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध हथियार खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

लालड़ूः हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अवैध हथियार...

दून का विकास देखकर बौखला रही भाजपा: राम कुमार, देखें वीडियो

सरकारी जमीन पर कब्जे कर लाखों रुपये किराया वसूलने...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने बिना लाइसेंस वाली बिस्किट व ब्रेड फैक्ट्री पर मारा छापा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गुरु हर-सहाय में बिस्किट...

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

Punjab News: अवैध हथियार खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

लालड़ूः हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अवैध हथियार खरीदने के आरोप में लालड़ू पुलिस ने नवांशहर के एक...

दून का विकास देखकर बौखला रही भाजपा: राम कुमार, देखें वीडियो

सरकारी जमीन पर कब्जे कर लाखों रुपये किराया वसूलने का भी लगाया आरोप  बद्दी: दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने बिना लाइसेंस वाली बिस्किट व ब्रेड फैक्ट्री पर मारा छापा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गुरु हर-सहाय में बिस्किट और ब्रेड बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच...

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे राज्य में...