जालंधर, ENS: शहर के वेस्ट हलके में 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां पंप पर 2 युवकों पर हुल्लबाजों ने देर रात हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने पहले तेल डलवाने के लिए बहसबाजी की। जिसके बाद हुल्लबाजों ने नौजवानों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
इस हमले के कारण पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग व पंप कर्मचारी जान बचाकर पीछे हट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने न तो कोई बात सुनी और न ही कोई दलील मानी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नशे में थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस टीम पहुंची स्थिति को संभाला।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के लिए सख्त न्याय की मांग की। वहीं लकी खासा ने आम जनता और बेकसूर लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन इस तरह की हिंसक वारदातें देखने को मिल रही हैं। खासा ने पुलिस विभाग से गुहार लगाई कि इस मामले में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके खिलाफ तुरंत पर्चे दर्ज हो।
