जालंधर, ENS: लाल बाजार में सर्राफा बाजार में 20 रुपए की चांदी को लेकर दुकानदार व ग्राहक में तीखी नोक झोंक हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सर्राफा बाजार में स्थित सुनियारे की दुकान पर एक युवक आकर दुकानदार पर उसके कड़े में से चांदी की हेराफेरी करने का आरोप लगाने लगा।
इसके बाद दुकानदार ने युवक के आरोपो को बेबुनियाद बताया तो युवक वहां पर हंगामा करने लग गया। इसके बाद मौके पर थाना दो की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लेकिन युवक द्वारा दुकानदार पर चोर कहने पर वहां पूरा बाजार इकट्ठा हो गया और युवक के खिलाफ कार्रवाई करवाने री मांग करने लगा।
जब्कि दुकानदार ने बताया कि सिर्फ 20 रुपए की चांदी को लेकर युवक विवाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब्कि टेस्ट के लिए इतनी सी चांदी उतर जाती है। लेकिन युवक ने दुकानदार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मौके पर सभी दुकानदार इकट्ठे हो गए। फिर हंगामा बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तरफ से लीखित शिकायत ले ली है औ दोनों पक्षों को थाने में आने के लिए समय दे दिया है।
