AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Google Map के कारण हुआ हादसा, फिर टूटा अंडरब्रिज का...

Jalandhar News: Google Map के कारण हुआ हादसा, फिर टूटा अंडरब्रिज का गार्डर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला की टूटी टांग

जालंधर, ENS: चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए लगाया गया लोहे का गर्डर एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। रात के समय गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए पहुंचे ट्रक चालक को रास्ते में लगा लोहे का गर्डर दिखाई नहीं दिया। ट्रक सीधे गर्डर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गर्डर टूटकर वहां से गुजर रही एक्टिवा सवार महिला के ऊपर जा गिरा। हादसे में महिला की टांग टूट गई। मौके पर मौजूद रोड सेफ्टी के स्टेट लेवल मेंबर विनोद अग्रवाल ने तुरंत स्थिति संभाली। उन्होंने घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अग्रवाल ने बताया कि चंदन नगर अंडरब्रिज पर लगा यह लोहे का गर्डर महीने में एक या दो बार टूट जाता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि गर्डर पर रेडियम या रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाया गया है। यहां पर्याप्त लाइट भी नहीं है। पुलिस ने क्रेन बुलाकर गार्डर हटवाया और करीब एक घंटे से लगे जाम को खुलवाया। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। हादसे के वक्त चंदन नगर अंडरब्रिज से ट्रैफिक गुजर रहा था। भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया लोहे का गार्डर ट्रक पर गिर गया।

गार्डर पर न तो रेडियम या रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई है और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है, जिससे चालकों को अंधेरे में यह दिखाई नहीं देता। उन्होंने चिंता जताई कि यह लोहे का गार्डर बेहद भारी है। यदि यह किसी छोटी कार या व्यक्ति पर गिरता, तो जानलेवा साबित हो सकता था। विनोद अग्रवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि लोहे का गर्डर काफी भारी है। यदि यह किसी छोटी कार या अन्य वाहन पर गिर जाए तो उसे भारी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, किसी व्यक्ति के सिर पर गिरने की स्थिति में जानलेवा हादसा भी हो सकता है। मौजूदा घटना में महिला की टांग टूटना इस खतरे को गंभीरता से लेने की जरूरत दर्शाता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: 11 आम आदमी क्लीनिक शुरू, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

जांलधरः लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देने...

Punjab News: परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः भाजपा ने DC ऑफिस में सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमृतसर में जिला...

Punjab News: गुरुद्वारा में ग्रंथी पर किया हमला, नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गुरूदेव नगर में गुरुद्वारा साहिब गुरुद्वारे...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस में आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान को लगाई आग, बाजार बंद, देखें Live

मानसाः एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली...

Jalandhar News: 11 आम आदमी क्लीनिक शुरू, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

जांलधरः लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप...

Punjab News: परविंदर झोटा फायरिंग मामलाः भाजपा ने DC ऑफिस में सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमृतसर में जिला प्रशासनिक परिसर में स्थित DC के कार्यालय में पंजाब में...

Punjab News: गुरुद्वारा में ग्रंथी पर किया हमला, नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गुरूदेव नगर में गुरुद्वारा साहिब गुरुद्वारे में चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस में आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान को लगाई आग, बाजार बंद, देखें Live

मानसाः एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या करने वाले केमिस्ट अश्विनी कुमार को पुलिस ने...