AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े हथियार के बल पर बाइक छीनकर एक्टिवा सवार...

Jalandhar News: दिन दहाड़े हथियार के बल पर बाइक छीनकर एक्टिवा सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दिन दहाड़े लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अधीन आते मीठापुर रोड़ से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार लुटेरे दातर के बल पर नौजवान से बाइक छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पार्वती स्कूल के बाहर लुटेरों ने दातर दिखाकर नौजवान से बाइक छीन ली। लुटेरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए।

जिसमें देखा जा सकता है कि सफेद रंग की एक्टिवा पीबी08 4057 नंबर पर सवार होकर आए और नौजवान के पास से गुजरने के बाद उसके पीछे एक्टिवा लगा ली। जिसके बाद नौजवान से बाइक छीनकर लुटेरे फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद उमर ने बताया कि उसके भाई की मीठापुर में बुटिक की दुकान है। ऐसे में वह भाई अनवर मीठापुर बुटिक की दुकान पर सिलाई का काम करता है और वह काम के सिलसिले से दुकान पर जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में लुटेरे उससे हथियार के बल पर बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत थाना 7 की पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित अनवर ने कहाकि वह केशवा नगर में रहता है और मीठापुर में अपनी बुटिक की दुकान पर जा रहा था। इस दौरान दो नौजवान एक्टिवा पर सवार होकर आए। जिसके बाद एक नौजवान ने दातर निकाल ली और उसे बाइक से उतरने के लिए कहा। जिसके बाद लुटेरे उससे दातर के बल पर बाइक छीनकर फरार हो गए। अनवर ने कहा कि थाना 7 की पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नीट-यूजी पेपर लीक मामलाः CBI ने 14वें आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 22 को अगली सुनवाई

नई दिल्लीः नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय...

पूर्व CM हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में करवाया भर्ती

नई दिल्लीः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...

नीट-यूजी पेपर लीक मामलाः CBI ने 14वें आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 22 को अगली सुनवाई

नई दिल्लीः नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरों (CBI) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते बुधवार...

पूर्व CM हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में करवाया भर्ती

नई दिल्लीः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो...

Jalandhar News: 20 रुपए की चांदी को लेकर ग्राहक व दुकानदार में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लाल बाजार में सर्राफा बाजार में 20 रुपए की चांदी को लेकर दुकानदार व ग्राहक में तीखी...

हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से दिल्ली आ रहा था एअर इंडिया का विमान

जयपुरः फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई...