AdvertisementPunjab Government
NationalINDIA गठबंधन के नेताओं से ना मिलने की CJI सूर्यकांत ने बताई...

INDIA गठबंधन के नेताओं से ना मिलने की CJI सूर्यकांत ने बताई वजह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत के मुख्य न्यायाधीश ने INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पत्र के जरिए उन्होंने नेताओं को मुलाकात न करने की वजह बता दी है। सीजेआई सूर्यकांत ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और कोई भी कोर्ट आ सकता है। इस मामले में उन्होंने पत्र के माध्यम से सांसदों को अपनी अस्वीकृति और कारण बता दिए हैं।

दरअसल, विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया था। वहीं सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे गए जवाब में इस फैसले की वजहें बताई हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात के अनुरोध को लेकर एक पत्र मिला था।

उन्होंने रविवार को ही पत्र का जवाब दे दिाय था। साथ ही, पत्र में यह भी बता दिया था कि वे यह मुलाकात क्यों नहीं कर पाएंगे। सीजेआई ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं और हर नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या चुने हुए निकाय के सदस्य की याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत जाने का अधिकार है, और हम उनकी बात सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान...

Punjab News: बंगला साहिब में उल्लंघन की घटनाः AAP विधायकों ने श्री अकाल तख्त साहिब में ज्ञापन सौंपा, देखें वीडियो

अमृतसरः दिल्ली के गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में पुलिस द्वारा सिख धार्मिक मर्यादा के कथित उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में विधायक को जाने से रोकने के आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने...

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत लगा...

Punjab News: सगाई समारोह में Iphone और 2 Cash से भरे पर्स चोरी, बच्चा CCTV में कैद

जीरकपुरः औरा गार्डन रिजॉर्ट में एक सगाई समारोह के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि समारोह...