AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश, मिले इनपुट

Punjab को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश, मिले इनपुट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआइ दीवाली पर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। हाल ही में पुलिस ने एम-16 और एके टाइप के हथियारों की लगातार बरामदगी की है। एम -16 और 15 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए मलकीत सिंह उर्फ मीता और गुरजीत सिंह के कब्जे से मिले मोबाइल की फोरेंसिक जांच में की बातें सामने आइ हैं। पता चला है कि पाक तस्कर नशा कम और खतरनाक हथियार भेजने की ज्यादा बात कर रहे हैं, ताकि किसी भी समय पंजाब में खूनी खेल खेला जा सके। जांच में यह भी साफ है कि उक्त दोनों तस्करों को यह जानकारी नहीं है कि एके -16 राइफल किसे और कहां पहुंचाई जानी है, लेकिन सैन्य हथियारों का सीमा पार से यहां भेजा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीं पुलिस कर्मी और पुलिस इमारतों को भी आइएसआइ के गुर्गे टारगेट करते रहे हैं। लेकिन अब इनपुट मिले हैं कि आइएसआइ पंजाब में जनतक स्थानों को टारगेट करने वाली है। पता चला है कि इसके लिए आइएसआइ लगातार नाबालिगों को स्लीपर सेल के रूप में तैयार कर रही है। हालांकि, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में जनता को आइएसआइ के मंसूबों के बारे में जागरूक करत रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियां, खतरनाक हथियारों की बरामदगी नहीं रुक पा रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की दबिश के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगी है कि आइएसआइ ने अपने गुर्गों के मार्फत हथियारों की खेप ड्रोन से भिजवाई है जो सीमांत क्षेत्र में ही कहीं डंप कर रखी है। मौका मिलने पर उसे ठिकाने लगाया जाना है। पता चला है कि उसमें एके टाइप के हथियार भी शामिल हैं। पुलिस उक्त खेप को बरामद करने के लिए कई बिंदुओं पर काम कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों से भी इसके लिए सहायता ली जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Railway Road पर Fast-Food संचालक से मारपीट, 8 सैकेंड में जड़े 9 थप्पड़, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद: शहर के रेलवे रोड स्थित एक फास्ट फूड...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाई गोलियां

लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में देर रात उस...

बच्चों के विवाद में 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें वीडियो

बुलंदशहरः नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों की...

INDIA गठबंधन के नेताओं से ना मिलने की CJI सूर्यकांत ने बताई वजह, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत के मुख्य न्यायाधीश ने INDIA ब्लॉक...

CJP Protest: Aamir Khan की भांजी को पुलिस ने लिया हिरासत में, दिखाए चोट के निशान, देखें वीडियो

मुंबईः दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के...

Railway Road पर Fast-Food संचालक से मारपीट, 8 सैकेंड में जड़े 9 थप्पड़, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद: शहर के रेलवे रोड स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाई गोलियां

लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स...

बच्चों के विवाद में 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें वीडियो

बुलंदशहरः नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों की झड़प को लेकर विवाद हो गया। जहां 2 पड़ोसियों में...

INDIA गठबंधन के नेताओं से ना मिलने की CJI सूर्यकांत ने बताई वजह, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत के मुख्य न्यायाधीश ने INDIA ब्लॉक के सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने...