जालंधरः थाना पतरा के अधीन आते गांव ढड्डा में खुशी के माहौल में अचानक मातम छा गया। दरअसल देर रात मोता सिंह नामक व्यक्ति के घर पर दोते की बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे पर हवाई फायर किए गए। इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात 9:30 बजे दोते की पार्टी के दौरान यह हादसा हुआ है। राजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह द्वारा बर्थडे पार्टी पर चार फायर किए गए थे। इस घटना में फोटोग्राफर मनीष, बच्चा केसरी लाल और अमनदीप कौर को गोली लगी थी। इस घटना में अमनदीप कौर की मौत हो गई।
मृतका की पहचान 42 वर्षीय अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।एसएचओ नरिंदर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी और उन्होंने टीम सहित मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार के बयानों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और आरोपी फरार चल रहा है। वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव ढड्डा में जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है। उन्होंने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
