AdvertisementPunjab Government
NationalCJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई,...

CJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, कई मार्ग डायवर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा है। संगठन ने पीछे हटने के बजाय आंदोलन को और तेज करते रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के जेल जाने के बाद राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने आंदोलन की कमान संभाल ली है।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे ने आंदोलन को आगे बढ़ाते रविवार सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं और आम जनता से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। ‘चलो जंतर-मंतर’ के नारे के साथ लोगों को लामबंद किया जा रहा है। शिंदे का कहना है कि पुलिसिया दमन और गिरफ्तारियों से डरकर चुनाव आयोग के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

सीजेपी के दोबारा प्रदर्शन के आह्वान को देखते दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरी लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जंतर-मंतर के चारों ओर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी मुख्य परिसर तक न पहुंच सके।

राजधानी में जारी गतिरोध और कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता के चलते आज रविवार को भी कई इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने किसी भी संभावित उपद्रव से निपटने के लिए संवेदनशील चौराहों पर वाटर कैनन और दंगा नियंत्रण वाहनों को मुस्तैद रखा है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विस्तृत एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सतर्क किया है। एडवाइजरी के मुताबिक शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां रोड, मंडी हाउस चौराहा और जंतर-मंतर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

फिर पैपराजी पर भड़के Salman Khan, लगाई फटकार, बोले – ‘मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पैपराजी पर...

रिटायर्ड टीचर घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

नारनौलः नारनौल के हुड्डा सेक्टर में एक 80 वर्षीय...

रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का आया बयान, आरोप- सुबह 7 बजे घर से उठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

नई दिल्लीः यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते कहा है कि उन्हें शनिवार सुबह सोते समय...

फिर पैपराजी पर भड़के Salman Khan, लगाई फटकार, बोले – ‘मैं सख्त एक्शन लूंगा’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों पैपराजी पर खूब भड़क रहे हैं। उन्होंने ऐसे फोटोग्राफर्स को सख्त चेतावनी...

LPU Protest मामलाः छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू, 14 को बोर्ड के सामने पेश होने के निर्देश

जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। इसी बीच यूनिवर्सिटी...

Punjab News: श्री बंगला साहिब में कार्रवाई निंदनीय, आप नेता ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते दिल्ली में एक...