AdvertisementPunjab Government
NationalCJP दीपके के लिए धर्म संकटः एक तरफ दादी का निधन, दूसरी...

CJP दीपके के लिए धर्म संकटः एक तरफ दादी का निधन, दूसरी तरफ आंदोलन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके करीब 24 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद रिहा कर दिए गए हैं। सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ रविवार सुबह एग्जीक्युटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद रिहा किए दीपके के सामने अब एक धर्म संकट है। एक तरफ जहां उनके संगठन ने आंदोलन की पुकार दे दी है तो दूसरी तरफ दीपके के इंतजार में उनकी दादी का अंतिम संस्कार रुका हुआ है।

अभिजीत दीपके को शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शनिवार सुबह उस समय हिरासत में लिया गया जब वह मुंबई से एक विमान में सवार होकर सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ पहुंचे थे। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए आए दीपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया।

दीपके को अभी हिरासत में गए कुछ ही घंटे हुए थे कि उनके परिवार से एक गमगीन करने वाली खबर आ गई। दीपके की दादी का निधन हो गया। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि दीपके को दादी के देहांत की सूचना दी गई थी और उन्हें पूछा गया कि यदि वह तुरंत जाना चाहते हैं तो उन्हें उनके घर पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, दीपके ने हिरासत में रहकर साथियों का साथ निभाने का फैसला किया। हालांकि, उनका परिवार आरोप लगाता रहा कि बेटे को दादी के निधन की जानकारी नहीं मिल पाई है।

दीपके की मां अनीता ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि अभिजीत के लिए अंतिम संस्कार रोका गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है। यदि उसे सूचना (दादी के निधन की) मिली होती वह तुरंत आ गया होता। हमने उसकी दादी के अंतिम संस्कार को उसके इंतजार में रोका है।

दीपके, रांका और दास को हिरासत में लिए जाने के बाद संगठन प्रभारी आजिंक्य शिंदे ने आंदोलन की अगुआई संभाली और रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर आंदोलन की घोषणा कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

रिटायर्ड टीचर घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

नारनौलः नारनौल के हुड्डा सेक्टर में एक 80 वर्षीय...

CJP प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर SC में बहस जारी, मेट्रो और इंटरनेट सेवा बंद

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और...

Jalandhar News: शारदीय नवरात्र प्रारंभः पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा, देखें वीडियो

मंदिरों में लगी भक्तों की लाइनें जालंधरः मां दुर्गा के...

Punjab News: श्री बंगला साहिब में कार्रवाई निंदनीय, आप नेता ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते दिल्ली में एक...

रिटायर्ड टीचर घर में मिले मृत, पुलिस जांच में जुटी

नारनौलः नारनौल के हुड्डा सेक्टर में एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक शिव चरण अपने मकान में मृत अवस्था में...

CJP प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर SC में बहस जारी, मेट्रो और इंटरनेट सेवा बंद

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तरफ से की कार्रवाई और हिरासत के...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर Rahul Gandhi ने सरकार को दी चुनौती, बोले – ‘हम डरने वाले नहीं’

नई दिल्ली: देश की राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अभी भी...