मोदीनगरः दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल के निकट डिवाइडर से टकराकर उत्तराखंड रोडवेज की बस पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, आनन-फानन में घायल लोगों को बस से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में 14 यात्री घायल हुए है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। यह बस दिल्ली से रुड़की जा रही थी। हादसे में चालक और परिचालक भी घायल होने की जानकारी हैं।
